प्रेमी ने प्रेमिका की बच्ची को किया किडनैप, पुलिस ने ढूढ़कर परिजनों को सौंपा

Monday, Dec 07, 2020 - 12:09 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी): नगर में एक पे्रेमी ने अपनी प्रेमिका की 7 साल की बच्ची को इसलिए किडनैप कर लिया, क्योंकि प्रेमिका ने उसकी बात नहीं मानी। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने प्रेमिका को अपने साथ रहने को कहा था। लेकिन यह बात उसने नहीं मानी।

 

प्रेमिका की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। काफी खोजबीन के साथ पुलिस ने बच्ची को गांव खुंबन (लंबी) से ढूढ़ निकाला और परिनजों को सौंप दिया। नयागांव के एस.एच.ओ. जगजीत सिंह की नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को ढूढ़ निकाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी लीलाराम पंजाब के जिले अबोहर का रहने वाला है और बच्ची की मां से प्यार करता था। 

ashwani

Advertising