खेलो इंडिया 2020 गेम्स : चंडीगढ़ के बॉक्सरों ने जीते 2 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक
punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 12:38 PM (IST)
चंडीगढ़(लल्लन) : खेलो इंडिया गेम्स-2020 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शहर के बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। गुवाहाटी में चल रहे लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले में 70 किलो भार वर्ग में राहुल ने असम के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 63 किलो भार वर्ग में विकास कुमार ने हरियाणा के बॉक्सर को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में लवलीन कौर ने 70 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक तथा रचिता ने 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत पर स्पोर्ट्स डायरैक्टर तेजदीप सिंह सैणी ने कोच भगवंत सिंह तथा खिलाडिय़ों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कोच तथा खिलाडिय़ों की मेहनत हैं, जो पदक जीतने में सफल हुए हैं।