केरोसीन फ्री होगा चंडीगढ़ ... बीपीएल परिवारों को मुफ्त में मिलेगा सिलेंडर चूल्हा

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2016 - 05:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ द सिटी ब्यूटीफुल को प्रशासन केरोसीन फ्री चंडीगढ़ बनाने की तैयारी में है। 31 मार्च तक केरोसीन तेल की सप्लाई बंद करने की तैयारी है। केरोसीन के बंद होने से गरीब परिवारों को मुश्किलें आएंगी। परन्तु प्रशासन ने बिलो पावरटी लाइन (बीपीएल) का पूरा ख्याल रखा है। प्रशासन उनके लिए गैस चूल्हा और सिलेंडर फ्री में प्रोवाइड करवाएगा। इसके लिए फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से शहर का सर्वे करवाया गया था और करीब दो हजार परिवारों की लिस्ट तैयार की गई थी।

 
इसके लिए ऑयल कंपनियों के साथ टाईअप किया गया है जो कि इस लिस्ट में शामिल परिवारों को फ्री में गैस कनेक्शन दे रही है। हांलाकि, बाद में जब सिलेंडर भरवाना होगा तो उस वक्त इनको खुद इसके रुपए देने होंगे। अफसरों के मुताबिक प्लानिंग ये है कि 1 अप्रैल से ही चंडीगढ़ में केरोसीन ऑयल का यूज पूरी तरह से बंद हो जाए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News