चंडीगढ़ पहुंचने पर केजरीवाल ने ''आपÓ नेताओं से की मुलाकात

Thursday, Oct 14, 2021 - 06:13 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीरवार को शहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात की। दिल्ली से विधायक व चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन, अध्यक्ष प्रेम गर्ग, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम धवन और महासचिव विजयपाल सिंह खास तौर पर उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने केजरीवाल को श्रीमद भागवत गीता भेंट कर उनका स्वागत किया।

 


बैठक के दौरान केजरीवाल ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में पार्टी की ओर से सभी सीटों पर ईमानदार और साफ छवि के उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी सीटों पर जीत हासिल कर अपना मेयर बनाने का भी दावा किया।
भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में दिन-रात का अंतर है। भाजपा जुमलों की सरकार बनकर रह गई है तथा  झूठ बोलना भाजपा नेताओं की फितरत है।

Ajesh K Dharwal

Advertising