किरण खेर ने चंडीगढ़ की जनता के साथ किया बड़ा धोखा : केजरीवाल

Sunday, Feb 24, 2019 - 06:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ से भाजपा की एम.पी. किरण खेर पर बड़ा हमला किया है। रविवार को चंडीगढ़ में रैली करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि किरण खेर ने चंडीगढ़ की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है, खेर चंडीगढ़ में कम और मुंबई ज्यादा रहती है। 

उन्होंने कहा कि खेर ने एम.पी. बनकर स्टेटस ही कमाया है, जबकि खेर ने चंडीगढ़ के विकास के लिए कोई खास कोशिश नहीं की। साथ ही कहा कि इससे बड़ी बात क्या हो सकती है जिस जनता के बदौलत वह एम.पी. बनी है उन लोगों को शक्ल तक नहीं दिखाती हैं बल्कि मोदी को वोट डालकर जनता को कुछ नहीं मिला।  

केजरीवाल ने कहा कि अगर इस बार चंडीगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन को जिताती है तो वह दिल्ली वाला विकास चंडीगढ़ में करवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि धवन चंडीगढ़ में ही रहते हैं उनसे किसी भी समय मिला जा सकता है।  

Priyanka rana

Advertising