30 फुट गहराई में मिला कर्ण का शव

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 09:43 AM (IST)

नयागांव(मुनीष): सिसवां डैम में छलांग लगाने वाले कर्ण (25) का शव शुक्रवार को 30 फुट गहराई से गोताखोरों ने बाहर निकाला। 2 दिन पहले कर्ण ने यहां होल ब्लैक कैफे में दोस्तों के साथ शराब पी और अचानक डैम में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 2 दिन से पुलिस डैम में गोताखोरों की सहायता से कर्ण की तलाश में जुटी हुई थी।

 शुक्रवार को पुलिस ने जींद से एक्सपर्ट गोताखोर बुलाए थे, जिन्होंने कर्ण का शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पिता चंद्रपाल उर्फ पप्पू सैनी के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। एस.एच.ओ. राजेश हस्तीर ने बताया कि परिजनों को कैफे में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाई गई। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया और कहा कि उन्हें कार्रवाई नहीं चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News