कालका-शिमला के बीच रेल कार कोच की सुविधा जल्द: रेलमंत्री

Saturday, Jul 28, 2018 - 09:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ से एक तेजस और 1 शताब्दी ही चलने की आवश्यकता है। यह कहना रेलमंत्री पीयूष गोयल का है। वह शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली तीनोंशताब्दी में अधिकतर सीटें खाली रहती हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सीजन के दौरान शहर से चलने वाली तीनों शताब्दी में सिर्फ 40 प्रतिशत सीटें भरी होती हैं। 

 

आज भी दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी में आया हूं और सीटें खाली थीं। रेलमंत्री ने कहा कि रेलमंत्री ने कहा कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बहुत जल्द यात्रियों को नई रेल कार कोच की सुविधा मिलेगी। इसमें शीशे लगे होंगे और यात्री सुंदर वादियों को देख सकेंगे। यह चारों तरफ से खुली होगी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठ हो गई है। बस उसका डिजाइन पास करना बाकी है।

 

रेलमंत्री पीयूष गोयल का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव गोयल ने स्वागत किया। गौरव ने रेलमंत्री को ट्रेनों में कैटरिंग को लेकर आ रही समस्या से रूबरू करवाया। रेलमंत्री ने कहा कि इस ओर हम कदम बढ़ा रहे हैं। ट्रेनों में खाने को लेकर आ रही खाने की शिकायतों को हमने गंभीरता से लिया है। 

 

स्टेशन पर लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का भी जिक्र किया गया। मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजैक्ट में देरी पर गोयल ने कहा कि वल्र्ड क्लास प्रोजैक्ट के अंदर इसको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर कुलियों ने रेलमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनको ग्रेड-डी में लाने की बात कही गई थी। रेलमंत्री ने इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे जॉब नहीं दे सकते। 

pooja

Advertising