आज से चलेगी कालका-नई दिल्ली शताब्दी

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 11:06 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन) : रेलवे ने कालका-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन को शुक्रवार से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की तरफ से कालका-नई दिल्ली के बीच शुरू हुई शताब्दी एक्सप्रैस की बुकिंग ऑनलाइन व काऊंटरों से शुरू कर दी गई है।

 

अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 02011-12 कालका शताब्दी को शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि कालका से यह ट्रेन शाम को चलेगी और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शाम 6.20 बजे से रवाना होगी। 
बांद्रा व अमृतसर 6 दिसम्बर तक चंडीगढ़ व अमृतसर के बीच रहेगी रद्द
किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने गाड़ी संख्या 02925-26 को चंडीगढ़-अमृतसर के बीच 6 दिसम्बर तक रद्द घोषित किया है। यह ट्रेन बांद्रा-चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से बांद्रा के बीच ही चलेगी। 
अंबाला को मिली एक नई ट्रेन
रेलवे की तरफ से धनबाद व फिरोजपुर कैंट के बीच डेली ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन अंबाला होकर फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। डी.आर.एम. ने बताया कि गाड़ी संख्या 03307-08 धनबाद व फिरोजपुर वाया अंबाला के बीच रोज चलेगी। यह ट्रेन धनबाद से 7 दिसम्बर से शुरू होगी,  जबकि फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन 9 दिस बर से शुरू हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News