आज से पटरी पर दौड़ेगी कालका दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 11:08 PM (IST)

कालका (रावत): कोरोना काल के चलते दस महीनों से भी ज्यादा लम्बे अंतराल के बाद अब मंगलवार से कालका दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस पटरी पर लौट आएगी। कालका रेलवे स्टेशन से मंगलवार को पहली बार शताब्दी गाड़ी को सुबह करीब 6:15 बजे रवाना किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार लॉकडाऊन से पहले कालका से दिल्ली के लिए इवनिंग और मार्निंग दो शताब्दी एक्सप्रैस चलती थीं,जिसमें शहर तथा आसपास के क्षेत्र के अलावा हिमाचल से भी भारी संख्या में लोग सफर करते थे। लेकिन कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद लगे लॉकडाऊन में रेल सेवा बंद होने के साथ ही दोनों शताब्दी गाड़ी को भी बंद किया गया था। अनलॉक टू के तहत कुछ समय पहले इवनिंग शताब्दी को तो शुरू कर दिया गया,लेकिन माॄनग गाड़ी शुरू नहीं हो सकी थी।

यात्रियों ने बढ़ती डिमांड को देखते हुए रेलवे विभाग ने पिछले दिनों कालका दिल्ली माॄनग शताब्दी गाड़ी चलाने का निर्णय लिया था। इस बारे में रेल विभाग से बताया गया कि सोमवार रात करीब 9:15 बजे गाड़ी दिल्ली से यहां पहुंच जाएगी और बुधवार से सुबह 6:15 बजे कालका-दिल्ली शताब्दी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Related News