10 से ज्यादा धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी सेवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल ट्रेन

Friday, Jan 10, 2020 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से धार्मिक स्थलों के लिए गंगानगर से शुरू होकर वाया अंबाला रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवन ज्योतिर्लिंग स्पैशल नाम से चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन गंगानगर से चलकर अंबाला रेलवे स्टेशन से 1 मार्च से शुरू होगी और 13 मार्च को वापसी आएगी। 

इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं।  

आई.आर.सी.टी.सी. के रीजनल मैनेजर एम.पी.एस. राघव ने बताया कि तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 1 मार्च की अल सुबह  गंगानगर, अबोहर व अंबाला के रास्ते सेवन ज्योतिॄलग स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस टूर के लिए पर्यटकों को 12,285 रुपए खर्च करने होंगे। 

जिसमें पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इसमें स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। 

कहां-कहां जाएंगे और कहां होंगे स्टॉपेज :
इस यात्रा में ओम्कारेश्वर, उज्जैन, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, अहमदाबाद, पर्ली बैजनाथ, ग्रिशनेश्वर, त्रयंबकेश्वर व शिरड़ी के दर्शन करवाएंगे। इसकी स्टॉपेज गंगानगर, अबोहर, मलोट, बठिंडा, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर व जयपुर होगी।

सफर के फायदे :

  • स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट।
  • सफर के दौरान ठहरने का इंतजाम भी।
  • यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा।
  • कई छोटे स्टेशनों से चढऩे और उतरने की सुविधा।
  • प्रत्येक कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड।
  • यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम कर सकते हैं जिसके लिए रेलवे आपको यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.ए. सर्टिफिकेट जारी करता है।
  • यात्रा की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. डॉट आई.आर.सी.टी.सी.टूरिज्म डॉट कॉम पर कर सकते हैं या एजैंट्स से भी बुक करवा सकते हैं।
  • आई.आर.सी.टी.सी. के सैक्टर-34 स्थित हैड ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते है। 

21 जनवरी से भारत तीर्थ यात्रा ट्रेन भी चलेगी :
भारत तीर्थ यात्रा के नाम से भी ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन जालंधर सिटी से चल कर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 21 जनवरी से शुरू होगी और 30 जनवरी को वापस आएगी। इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। 

ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास केरेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते है। इस ट्रेन में 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं।  

9450 रुपए खर्च करने होंगे :
आई.आर.सी.टी.सी. के रीजनल मैनेजर एम.पी.एस. राघव ने बताया कि तीर्थ स्थलों की सैर के लिए 21 जनवरी की अल सुबह जलंधर सिटी, लुधियाना व चंडीगढ़ के रास्ते भारत तीर्थ यात्रा स्पैशल ट्रेन चलाई जा रही है। पर्यटकों को 9450 रुपए खर्च करने होंगे। जिसमें पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। 

आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं लिया जाएगा। इसमें स्लीपर क्लास की सीटें उपलब्ध हैं। भारत यात्रा में वैद्यनाथ, गंगासागर, पुरी, कोनार्क व गया के तीर्थ स्थल शामिल हैं। इसका स्टॉपेज जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सफदरगंज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा वाराणसी जाएगी। 

Priyanka rana

Advertising