JP ग्रुप को पैसे न देने पर अड़ा निगम

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2016 - 10:12 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय):नगर निगम के लिए कांट्रैक्ट खत्म करने के मुद्दे पर जे.पी. ग्रुप को राशि अदा करने का निर्णय मुसीबत बनता जा रहा है, क्योंकि कांट्रैक्ट खत्म करने की सूरत में निगम ने जे.पी. ग्रुप को प्लांट में लगाई गई मशीनरी के एवज में पैसे अदा करने हैं। 

 

बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके लिए 30 करोड़ रुपए मांगे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार नई कंपनी व निगम दोनों ये राशि जे.पी. ग्रुप को अदा करने के लिए तैयार नहीं है। निगम कंपनी को सिर्फ 10 करोड़ देने के लिए तैयार है, लेकिन वे 30 करोड़ रुपए लेने की बात पर अड़े हैं। 

 

इस बारे में गठित की गई 9 सदस्यी टीम की शुक्रवार को निगम में बैठक हुई। कांग्रेसी पार्षद व कमेटी के सदस्य सुभाष चावला ने कहा कि निगम इतनी बड़ी राशि जे.पी. ग्रुप को क्यों दे, क्योंकि उन्होंने इसमें सही मशीनरी न लगाकर निगम के साथ धोखा किया है। 

 

निगम ने 2005 में जे.पी. के साथ 30 वर्ष के लिए कांट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन टिपिं्पग शुल्क के मामले पर सहमति न बनने के चलते निगम को जे.पी. के साथ कांट्रैक्ट खत्म करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News