घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 10:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील) : हल्लोमाजरा स्थित दीप-काम्पलैक्स स्थित मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी लाखों के गहने और नगदी चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक की शिकायत पर पहुंची थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

 

पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालने में लगी है। पुलिस को दी शिकायत में हल्लोमाजरा निवासी जतिन ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन के लिए वह घर का ताला बंद कर निजी काम से बाहर गए थे। वापस आने पर मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने के बाद चोरी की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। शिकायतकत्र्ता के अनुसार घर से 18 हजार रुपए नगदी, एक जोड़ा सोने की रिंग, दो चांदी के चेन समेत अन्य सामान गायब था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News