जन्माष्टमी के लिए सजे मंदिर, कुछ इस तरह किए गए इंतजाम, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 01:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (एकता) : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी मंदिरों की सजावट का काम जोर शोर से चल रहा है। एक ओर जहां भजन और झांकी कीर्तन शुरू हो चुके है। वहीं लाइट और फूलों से भगवान का कक्ष भी सजाया जा रहा है। भक्तों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी कर दिए गए है। इसके साथ ही पूरा शहर श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके प्रेम के रंग में पूरी तरह रंग गया है। वैसे पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कृष्ण महोत्सव के तहत कीर्तन हो रहे है और आकर्षक झांकियां निकाली जा रही है। वहीं जन्माष्टमी में मंदिरों में श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और प्रभु की लीलाओं का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। 

 

लाइट एंड साऊंड में होगी कृष्णलीला नाटिका :

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन की ओर से दरिया में लाइट एंड साउड शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में भगवान श्री कृष्णलीला नाटिका का मंचन किया जाएगा । इस अवसर पर संगठन के महासचिव विनोद कोठियाल ने बताया कि इस नाटिका में भगवानश्री कृष्ण बाल लीलाओं और गीता उपदेश के सभी प्रसंगों को दिखाया जाएगा वहीं पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। संगठन के सचिव कुलदीप ने कहा कि पिछले साल की तुलना में कार्यक्रम का नए रूप में देखने को मिलेगा। इस बार कृष्ण लीलाओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। 


108 कलश अभिषेक व 108 दीप दान :

 सैक्टर-36 इस्कान टैंपल में जन्माष्टमी में 108 कलश अभिषेक व 108 दीप दान होगा। जो रात को 7:30 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक चलेगा। जानकारी देते हुए पंडित अंकिन चंद ने बताया कि सबसे पहले सुबह 4:30 बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद तुलसी आरती,नगर संकीर्तन,गुरु पूजा, शृंगार आरती होगी। वहीं रात के समय भजन,कीर्तन व प्रवचन होगा। यह कार्यक्रम रात को एक बजे तक चलेगा। अंकिन चंद बताते है कि  एक हफ्ते पहले झूलन यात्रा शुरू हुई। फिर नगर संकीर्तन शुरू हुआ जिसका समापन जन्माष्टमी को होगा।

 

कई प्रतियोगिताएं होंगी : 

वहीं इस्कॉन टैंपल में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कलरिंग, ड्राईंग, क्विज, फैंसी ड्रैस,विशेष नृत्य नाटिकाएं शामिल हैं। यह प्रतियोगिता तीन तक चलेगी। सैक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर में कुछ अलग तरह से ही कृष्ण लीलाएं दिखाई जाएंगी। यहां पर 24 अगस्त से ही महोत्सव शुरू होगा। सबसे पहले रात 10 बजे से श्री बाल कृष्ण अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 12 बजे हवन होगा। इसके साथ ही भक्तजन कृष्ण जन्म के दृश्य को पेश करेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News