PGI जैनिथ फैस्ट आज से, बाबा रामदेव होंगे चीफ गेस्ट

Friday, May 24, 2019 - 09:40 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शुक्रवार से पी.जी.आई. में शुरू हो रहे जैनिथ फैस्ट में योग गुरु बाबा रामदेव बतौर चीफ गेस्ट आ रहे हैं। वह फैस्ट का उद्घाटन करेंगे। शाम करीब 4 बजे वह पी.जी.आई. आएंगे। 

जैनिथ फैस्ट का आयोजन हर साल पी.जी.आई. एसोसिएशन ऑफ रैजीडैंट डॉक्टर (ए.आर.डी.) की ओर से किया जाता है। जैनिथ फैस्ट एक ऐसा आयोजन है, जहां रेजीडैंट्स व सीनियर रैजीडैंट्स एक साथ धमाल मचाते हैं। 24 से 26 मई तक इसका आयोजन होगा। इस बार पी.जी.आई. के साथ-साथ आसपास के हैल्थ केयर से जुड़े 7 हजार प्रोफैशनल्स हिस्सा लेंगे। 

ये होंगे आयोजन :
फैस्ट के पहले दिन कॉमेडी नाइट का आयोजन जाएगा, जिसमें बैंगलूर के ई.एन.टी. स्पैशलिस्ट डा. जगदीश चतुर्वेदी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे। फैकल्टी टैलेंट हंट, स्टार नाइट विद जोरावर एंड हर्पी गिल यहां रहेंगे। 

शाम को चार चांद लगाने के लिए पंजाबी फिल्म मुकलावा की स्टाफ कास्ट एमी विर्क और सोमन बाजवा भी यहां मौजूद होंगे। इस बार फैस्ट की थीम अनेकता में एकता रखी गई है। डाक्टर्स के मुताबिक वह बहुत ज्यादा बिजी रहते हैं, ऐसे में उनका स्ट्रैस दूर करने का मौका बहुत कम मिलता है। इस तरह के इवैंट उन्हें मैंटली रिलीफ देते हैं।

Priyanka rana

Advertising