पदम श्री जगदीश लाल आहूजा का सोमवार सुबह निधन

Monday, Nov 29, 2021 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़/पाल। पीजीआई  के बाहर पिछले 21 साल से मरीजों के लिए  लंगर लगाने वाले पदम श्री जगदीश लाल आहूजा का सोमवार सुबह निधन हो गया। सोमवार को उनके निधन के बाद भी विजय के बाहर उनकी इच्छा के मुताबिक लंगर लगाया गया।  

 

जगदीश लाल अहूजा को उनके सामाजिक कार्य के लिए  साल 2020 में राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे जगदीश लाल अहूजा ने लंगर का सिलसिला 40 साल पहले उनके बेटे के जन्मदिन पर शुरू हुआ किया था। अपने देहांत से पहले वे करोड़ों की संपत्ति लंगर लगाने के लिए बेच चुके हैं। सोमवार सुबह 10:30 बजे लंगर शुरू हुआ और दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। लंगर बाबा PGI के बाहर करीब 4 से 5 हजार लोगों को खाना खिलाते थे।

Ravi pal

Advertising