नन्हे-मुन्नों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए GMSH-16 में बनाया आइसोलेशन वार्ड

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 03:31 PM (IST)

चंडीगढ़(अर्चना) : गवर्नमैंट मल्टीस्पैशिएलिटी हॉस्पिटल सैक्टर-16 में तीन गर्भवती महिलाओं के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब गाइनीकोलॉजी वार्ड ने कोरोना काल में नन्हे-मुन्नों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। गर्भवत्ती महिलाओं को रिपोर्ट आने से पहले आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।

गाइनीकोलॉजी के प्रीनेटल, पोस्ट नेटल वार्ड, लेबर रूम और प्राइवेट कमरों को आइसोलेशन रूम्स में बदला जा रहा है। गाइनीकोलॉजी डिपार्टमैंट की एच.ओ.डी. प्रो. अमनदीप कंग का कहना है कि इंडियन कौंसिल ऑफ मैडीकल रिसर्च की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए गर्भवतियों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई थी।

डॉक्टर और स्टाफ बरत रहा सावधानियां :
चंडीगढ़ की हर गर्भवती का डिलीवरी से पहले कोरोना टैस्ट किया जा रहा है। आई.सी.एम.आर. के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही डॉक्टर व नर्स पी.पी.ई. किट पहनकर ही पेशैंट्स को हैंडल कर रहे थे। वरना गर्भवतियों के पॉजीटिव आने के बाद हैल्थ वर्कर्स पर रिस्क बढ़ सकता था। 

जी.एम.एस.एच.-16 में डिलीवरी के केस ज्यादा :
जी.एम.एस.एच.-16 में एक महीने में 500 से 600 के करीब बच्चों की डिलीवरी होती है। शुक्रवार को पिछले एक सप्ताह में सर्वाधिक बच्चों ने जन्म लिया। कल 19 बच्चे पैदा हुए। 

जी.एम.सी.एच.-32 में संख्या हुई कम :
उधर, जी.एम.सी.एच.-32 में डिलीवरी की संख्या हालांकि कम हो गई है। आंकड़े कहते हैं कि जहां एक दिन में 20 से 21 गर्भवाियां बच्चों को जन्म दे रही थी, वहां अब कोरोना काल में जी.एम.सी.एच.-32 में आने वाले गर्भवाियों की संख्या आधी रह गई है। एक दिन में अब 10 से 11 बच्चों की ही डिलीवरी हो रही है।

पी.जी.आई. फैकल्टी की गर्मी की छुट्टियां कैंसल :
पी.जी.आई. एडमिनिस्ट्रेशन ने पी.जी.आई. फैकल्टी की गर्मी की छुट्टियों को कैंसल कर दिया है। साल में दो बार पी.जी.आई. के डॉक्टरों को छुट्टियां मिलती हैं।

पी.जी.आई. में दो तिहाई डिलीवरी हो रही :
पी.जी.आई. की गाइनीकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ.रश्मि बग्गा कहती हैं कि अब संस्थान में पहले के मुकाबले दो तिहाई डिलीवरी हो रही हैं। पहले के मुकाबले नंबर बेशक कम हो गया है परंतु अब गंभीर किस्म के डिलीवरी केसेज आ रहे हैं। दिन में 6 से 10 डिलीवरी हो रही हैं। सभी महिलाओं के कोरोना टैस्ट किए जा रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News