‘इंटर स्टेट काला कच्छा गिरोह के 3 सदस्य काबू मुल्लांपुर में नौकर की हत्या कर की थी लूटपाट’

Sunday, Nov 29, 2020 - 12:07 AM (IST)

कुराली,  (बठला): पुलिस ने हत्या, मारपीट और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले इंटरस्टेट गिरोह का पर्दाफाश किया है। एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में सक्रिय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों के इंटर स्टेट काला कच्छा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पंजाब, हरियाणा में हुई चार हत्याओं सहित एक दर्जन से अधिक लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने का सुराग मिला है। गिरफ्तार होने वालों में गिरोह के सरगना मैचिंग निवासी मुरादाबाद, वसीम निवासी यू.पी. और रमजान उर्फ  कूड़ा निवासी शकूर बस्ती दिल्ली शामिल हैं। 

 


रमजान भी मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। उसे जिला सोलन से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह ने अपना ठिकाना सोलन में बनाया हुआ था, जहां से ये पंजाब और हरियाणा में वारदातें करते थे। इस गिरोह के मैंबरों ने पंजाब में गांव माजरा थाना मुल्लांपुर, खरड़, कपूरथला, खन्ना, जैतो, गिद्दड़बाहा, हिमाचल, अम्बाला रायपुररानी, नारायणगढ़ और कालका में वारदातों को अंजाम दिया है। 

AJIT DHANKHAR

Advertising