17379 लोगों ने ऑनलाइन योगा डे के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2016 - 08:26 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : चंडीगढ़ में योगा डे को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। इंटरनैशनल योग डे के लिए चंडीगढ़ में अब 206 जगहों में ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए गए हैं। दरअसल चंडीगढ़ की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब पंजाब और हरियाणा से काफी अधिक हो गई है। इसलिए शहर के हरेक कोने में कैंप लग सकें इसके लिए प्रशासन ने पूरा प्रबंध किया है। 

 

सोमवार रात तक चंडीगढ़ के 17379 लोग ऑनलाइन रजिस्टर्ड करा चुके थे जबकि पंजाब के 14462 और हरियाणा के 5486 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया जबकि 6 हजार से अधिक लोगों को फेसबुक में लाइक मिल चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News