प्लाजा में 21 जून को सैलीब्रेट होगा इंटरनैशनल योगा-डे

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 08:31 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : एक बार फिर सिटी ब्यूटीफुल योग के रंग में रंगने के लिए तैयार है। 21 जून को चौथे इंटरनैशनल योगा-डे को सैलिब्रेट करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कमर कस ली है। 

हालांकि इस साल का मुख्य इवैंट देहरादून में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 60,000 लोगों के साथ योगासन करेंगे, लेकिन 2016 में इस आयोजन की मेजबानी हासिल करने के बाद प्रशासन योग के क्रेज को शहर में कायम रखना चाहता है। यही वजह है कि 2018 में इंटरनैशनल योगा-डे के लिए सिटी ऑफ द हार्ट कहे जाने वाले सैक्टर-17 के प्लाजा को चुना गया है। 

इससे दो दिन पहले 19 जून को सैक्टर-35 स्थित इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) काम्प्लैक्स में सैमीनार का आयोजन भी किया जाएगा। 21 जून को होने वाले इवैंट को प्रोमोट किया जाएगा। इवैंट का आयोजन प्रशासन के डायरैक्टोरेट ऑफ आयुष द्वारा किया जाएगा। 

डायरैक्टोरेट ऑफ आयुष की ओर से कंपनी को हायर किया जाएगा, जो इस इवैंट के लिए सभी जरूरी सामान मुहैया करवाएगी। प्रशासन इस इवैंट को सफल बनाने के लिए ऑर्गेनाइजिंग कमेटी भी गठित करेगा।

प्लाजा में लगेंगे 3000 मैट :
प्लाजा में होने वाले इवैंट में लगभग 3000 लोग भाग लेंगे। इसके लिए इतने ही मैट प्रशासन अरेंज करेगा। इसके साथ ही प्लाजा में एक स्टेज भी बनाया जाएगा। जहां पर वी.वी.आई.पी. गैस्ट मौजूद होंगे। इवैंट में जितने भी लोग भाग लेंगे, उन्हें 4000 टी-शर्ट भी यहां फ्री में दी जाएगी। 

गर्मी का मौसम है, ऐसे में पानी का भी पुख्ता प्रबंध होगा। इवैंट के लिए 146 बॉक्स पानी के अरेंज होंगे। इवैंट के लिए विशेष तौर से ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। यह कैमरा प्लाजा के हरेक कोने को कवर करेगा। इसका डिस्प्ले बड़ी स्क्रीन पर होगा। इसके साथ ही डी.डी. चैनल पर लाइव प्रसारण होने वाले योग दिवस को भी इस स्क्रीन में दिखाया जाएगा। मैडिकल सुविधा देने के लिए मौके पर ही कैंप भी लगेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News