इंटरनेशनल योग-डे : प्लाजा सहित अन्य 50 जगहों पर होंगे योगासन, पिक एंड ड्रॉप की होगी सुविधा

Saturday, Jun 17, 2017 - 07:59 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : एक बार फिर चंडीगढ़ योग के रंग में रंगने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि इस बार इंटरनेशनल योग-डे के मुख्य इवैंट का आयोजन चंडीगढ़ में नहीं होगा लेकिन पिछले साल की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमय राय की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सैक्टर-17 के प्लाजा में मुख्य इवैंट होगा। इसके अतिरिक्त 50 अन्य जगहों पर भी योगासन करवाए जाएंगे। 

 

इवैंट 7 बजे होगा शुरू :
इवैंट सुबह 7 बजे शुरू होगा। जोकि 8 बजे तक चलेगा। योग प्रोटोकॉल का टाइमिंग 45 मिनट का होगा। लोगों के लिए एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। लगभग 3000 लोग इस इवैंट में भाग लेंगे। जिनको यहां पर मैट और टी-शर्ट प्रशासन की तरफ से मिलेगी। 

 

योग-डे के इवैंट को किया जाएगा बेहतर मैनेजमेंट के साथ :
मीटिंग में एडवाइजर ने सभी अफसरों को कहा कि योग-डे के इवैंट को पिछले साल की तरह ही बेहतर मैनेजमेंट के साथ किया जाना है। शुक्रवार शाम को डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी ने अफसरों के साथ प्लाजा का दौरा भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग से पहले उनके लैक्चर को भी यहां एल.ई.डी. स्क्रीन में दिखाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्यातिथि होंगे। 

 

मल्टीलैवल पार्किंग होगी फ्री :
इवैंट बड़ा है तो पार्किंग की समस्या से प्रशासन को कुछ दिक्कत हो सकती है। हालांकि प्रशासन ने नगर निगम को पहले ही कह दिया है कि 21 जून को मल्टीलैवल पार्किंग को पूरी तरह से फ्री रखा जाए। इंटरनैशनल योग-डे के दिन 21 जून और जिस दिन रिहर्सल होनी है उस दिन यहां पर सभी पेड पार्किंग को फ्री कर दिया जाएगा। 19 जून को योग पर एक सैमीनार आई.एम.ए. भवन सैक्टर-35 में होगा। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे लैक्चर होगा। इसमें एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। शाम को योग आसन भी कुछ संस्थाओं की तरफ से दिखाए जाएं।

 

सी.टी.यू. की 40 बसें चलेंगी :
लोगों को प्रशासन की ओर से पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग बसों में ही ट्रैवल कर सके इसके लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की 40 बसें हायर की जाएंगी। ये बसें यहां आने वाले लोगों को अलग अलग प्वाइंट्स से पिक करेगी और वहीं पर बाद में छोड़ देगी। रविवार प्लाजा में रिहर्सल होगी। सुबह 6 बजे से करीब 8 बजे तक ये रिहर्सल चलेगी। जिन संस्थाओं से लोगों ने पार्टिसिपेट करना वे सभी यहां पहुंचेंगे।

 

सुखना में एन.एस.एस. वॉलंटियर्स करेंगे योग :
एक बार फिर सुखना लेक में काफी लोगों के पहुंचने की संभावना है। यही वजह है यहां एन.एस.एस. वॉलंटियर्स द्वारा योग कराया जाएगा। जबकि मेन ईवेंट वाली जगह 10 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर प्लाजा में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं, सांसद किरण खेर गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी। 

Advertising