दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, एक साथ हजारों लोग योग करते अाए नजर

Tuesday, Jun 21, 2016 - 03:25 AM (IST)

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में एक साथ योग करते दिखे 30 हजार लोग | दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पीएम मोदी संग योग कर चंडीगढ़ ने नया रिकॉर्ड कायम किया। एक साथ 30 हजार लोगों ने योग किया। पंजाब यूनिवर्सिटी मे योगा करते योगी नज़र अाए।

 

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ के कैपिटल कांपलेक्स में पीएम मोदी की अगुवाई में योगासन हुआ। एक साथ 30 हजार लोगों ने पीएम मोदी संग योग किया। प्रधानमंत्री ने भी लोगों के बीच ही बैठकर योगा किया। इससे पहले उन्होंने लोगों के बीच घूमकर योगाभ्यास का जायजा लिया था। संबोधन के बाद वह सबसे पहले दिव्यांग स्पेशल ग्रुप में गए और उनसे हाथ मिलाया।

 

इससे पहले पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी का मौका मिला। विश्व के हर कोने में उसे समर्थन प्राप्त है। योगा दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है।

 

एक साल के बीच बीच योगा दिवस ने जनांदोलन का रूप धारण कर लिया है। योगा ही केवल ऐसा साधन है, जिसका सीधा असर हेल्थ से है, ये पूर्वजों से मिली धरोहर है।

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बराबरी कोई और दिवस नहीं कर पा रहा है। योग क्या मिलेगा इसके लिए नहीं है। योग क्या दे पाऊंगा इसके लिए है। यह मुक्ति का मार्ग है, पाने का मार्ग नहीं है।चंडीगढ़ की सुखना लेक पर भी भारी संख्या में लोग योगा करते नजर अाए|

Advertising