पंजाब के राज्यपाल VP बदनौर ने हजारों लोगों के साथ मिलकर किया योगा

Friday, Jun 21, 2019 - 03:48 PM (IST)

चंडीगढ़(जस्सोवाल) : शहर के सैक्टर-17 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. बदनौर ने हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। इस मौके पर लोगों को योग की अहमियत समझाई गई और साथ ही योग भी कराया गया।  

मोहाली के सैक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन और आयुष विभाग के सहयोग के साथ राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिरकत की और योग आसन किया। सिद्धू ने शरीर को तदरूस्त रखने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी।

इस दौरान बलबीर सिद्धू ने कहा की योग मानसिक तनाव को तो कम करता ही है, बल्कि योग के जरिए कई बिमारियों से भी दूर रहा जा सकता है।   

Priyanka rana

Advertising