25 फरवरी से शुरू होगा 6 इंटरनैशनल पपेट फैस्टिवल

Thursday, Feb 22, 2018 - 03:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): बच्चों की अपनी एक जादुई दुनिया हैं जिसमें सबकुछ संभव है फिर वह चाहे हवा मे उडऩा हो या कठपुतलियों का बोलना। पपेटरी अब एक आर्ट नहीं रह गया है आज कई देशों में इसे एक थैरेपी माना जाता है। डाऊन सिंड्रोम हो या ट्रॉमा से ग्रस्त बच्चे। इनकी रिकवरी में पपेट एक अहम रोल अदा करता है। इसी को देखते हुए इशारा पपेट थिएटर  ट्रस्ट ने 17 साल पहले इंटरनैशनल पपेट फैस्टिवल की शुरूआत की थी। 

 

देश के कई शहरों में होने वाला यह फैस्ट चंडीगढ़ में भी 5 साल पहले शुरू किया गया था। देश का सबसे लंबा चलने वाला यह फैस्ट एक बार फिर तैयार है देश विदेश के कलाकारों को मंच देने के लिए। 

 

इशारा पपेट थिएटर के ऑर्टिस्ट पवन वघारा ने बताया कि इस बार फैस्ट पहले के मुकाबले  और ज्यादा खास होने जा रहा है। 25 से 28 फरवरी तक होने जा रहे इस फैस्ट में इस बार इंडिया के साथ-साथ इटली, ब्राजील, अर्जेंटीना के कलाकार पपेट से लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। 

 

सिगरेट रहेगी खास
साल 2001 से यह ट्रस्ट इंटरनैशनल कलाकारों को एक मंच पर ला रहा है। शहर से इस बार पी.एन.ए. थिएटर ग्रुप इस इवैंट में अपनी 5वीं भागीदारी कर रहा है। इस बार पी.एन.ए. ने 35 फीट का ड्रैगन तैयार किया है जो इस इवैंट मे खास आर्क षण का केंद्र रहने वाला है। ग्रुप के डायरैक्टर शुभाषीश नियोगी ने बताया कि इवैंट में ड्रैगन के साथ 12 फीट का हैंड, 6 बाय 6 का क्रैप और 10 फीट की सिगरेट इस बार खास रहेगी। 

 

4 दिन चलने वाले इस इवैंट में पी.एन.ए. की ओर से बच्चो के लिए वर्कशॉप लगाई जा रही है जहां बच्चो को मॉस मेकिंग सिखाई जाएगी। ग्रुप ऑर्टिस्ट सुरेखा, रविंद्र, सरिता, पोबित्रों, रिंपी, विलोक, बेगमा, ओंकार और शामोली ने इस बड़े पपेट्स के साथ कई छोटे पपेट्स तैयार किए हैं जो बच्चों को स्टोरी टैलिंग करवाएंगे। 

 

पिछले 5 सालों से करवा रहे पपेट शो
टैगोर थिएटर के डायरैक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि शहर में बच्चों के लिए इस तरह का कोई फैस्टिवल नहीं था। पांच साल पहले मुझे पता चला कि दिल्ली में इशारा थिएटर इस तरह का फैस्ट कई सालों से करवाता आ रहा है। इसके बाद चंडीगढ़ एडमिन्स्ट्रेशन से इसके बारें में बात की गई। यह फैस्ट अपने आप में बहुत अलग है। पिछले 5 सालों से हम इसे करवा रहे हैं बच्चों के साथ साथ बड़ों का भी इसे लेकर काफी क्रेज है।  

 

पपेट हमारी सस्कृंित का एक हिस्सा है लेकिन शहरों में बच्चों को इसके बारें में नहीं था। छोटी कॉलोनियों और सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए हम चारों दिन अलग से मॉर्निंग शो रखते हैं जहां बच्चे आकर पपेट के बारें में जानते व उन्हें बनाने का तरीका सीखते हैं। इसके साथ ही शहर के एक थिएटर ग्रुप इस बार बच्चों को पपेट सिखाने के लिए चार दिन वर्कशॉप लगाएंगा। हमे खुशी है कि चंडीगढ़ में इस तरह का इंटरनैशनल फैस्ट पिछले कई सालों से हो रहा है।

 

 तारीख         देश         नाटक का नाम            अवधि
25 फरवरी   इटली        हैंगिंग बाय थ्रैड          45 मिनट
26 फरवरी   ब्राजील      डस्ट सर्कस              50 मिनट 
27 फरवरी   अर्जेंटीना    ए बटन इन माई हैंड    45 मिनट
28 फरवरी   इंडिया       मी एंड बाबा              45 मिनट 

Advertising