अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगे अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी

Wednesday, Nov 22, 2017 - 12:05 PM (IST)

पंचकूला(धरणी) : 28 नवम्बर से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी भी हिस्सा लेंगे। कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर सुमेधा कटारिया के विशेष आमंत्रण पर भारत आएंगे। 

 

जोशी ने बताया कि 30 नवम्बर के कार्यक्रम अभिनेत्री हेमा मालिनी व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हिस्सा लेंगे और इस दौरान वह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित होंगे। महोत्सव के 25 नवम्बर से 30 नवम्बर तक थाईलैंड, इंडोनेशिया, मारिशस, जापान सहित 5 देशों के कलाकारों के पहुंचने की संभावना है। 

 

गीता महोत्सव में 30 नवम्बर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी 18 श्लोकिय वैश्विक गीता पाठ करेंगे। जोशी ने कहा कि हरियाणा के गौरव और गर्व का महोत्सव है गीता महोत्सव। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल भी गीता महोत्सव में गए थे।

Advertising