इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहली बार रात को पार्क होगी फ्लाइट

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुए तकरीबन 6 साल हो गए हैं, लेकिन इसके बाद अब पहली बार रात के समय गो एयर की फ्लाइट 16 जनवरी से पार्क होगी। गो एयर की ओर से चंडीगढ़ व दिल्ली के बीच नई फ्लाइट 16 जनवरी से शुरू होगी। जो रात को चंडीगढ़ पहुंचेगी और रात भर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पार्क रहेगी। यह फ्लाइट सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।  

एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि फ्लाइट संख्या जी8-107 दिल्ली से रात 8:50 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ रात 10 बजे पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से फ्लाइट संख्या जी8-104 सुबह 6:15 बजे उड़ान भरेगी और 7:20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। इस फ्लाइट में कुल 180 सीटें होंगी। एयरलाइन की ओर से इसका फेयर 1616 रुपए से शुरू होगा।

कुछ फ्लाइट्स रही लेट :
दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट चंडीगढ़ पहुंची। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट चंडीगढ़ सुबह 8.45 बजे पहुचती है, लेकिन बुधवार को यह फ्लाइट सुबह 11.10 बजे पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News