स्वर्गीय नेक चंद से प्रेरित होकर बना लिया खुद का मिनी रॉक गार्डन
punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2016 - 02:21 PM (IST)
पंचकूला। चाहत हो तो क्या नहीं कर सकते। ऐसा ही एक नमूना पेश किया है पंचकूला के रिटायर बैंकर प्रभु दत्त गौरी ने। स्वर्गीय नेक चंद से प्रेरित होकर प्रभु दत्त गौरी ने पंचकूला में मिनी रॉक गार्डन का निर्माण किया है। गौरी ने वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल करते हुए पंचकूला सेक्टर 6 के टोपियरी पार्क में धार्मिक स्थानों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च का भी निर्माण किया है। गौरी ने अपनी इस चाहत को अकेले की पूरा किया है। बिना किसी की मदद लिए।
प्रभु दत्त गौरी से जब उनके इस जूनून के बारे में बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि टोपियरी पार्क में मिनी रॉक गार्डन का निर्माण करने के लिए हुडा ने उन्हें ज़मीन दी है। और उन्होंने अकेले ही इस रॉक गार्डन का निर्माण किया है। इसमें उन्होंने रेलवे इंजन और पिरामिड का निर्माण किया है। और फिलहाल वो दुबई के बुर्ज खलीफा और एक फेमस होटल के निर्माण पर कार्य कर रहे हैं। गौरी पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर की पोस्ट से रिटायर हुए हैं।
फालतू सामान इकट्ठा करना शुरू-शुरू में गौरी का शौक था। उन्होंने 5 साल की उम्र में ही फालतू सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। उन्हें मज़ा आता है फालतू सामान को इकट्ठा करने और उनसे चीज़ें बनाने में। क्योंकि वो कभी खत्म नहीं होंगी।
