मोहाली हवाई अड्डे के नजदीक लगेगी शहीद भगत सिंह की 5डी प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने काम में तेजी के दिए निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 07:21 PM (IST)

चंडीगढ़,(अश्वनी कुमार): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक शहीद-ए-आजम भगत सिंह की अति-आधुनिक 5डी प्रतिमा लगाने के काम में तेजी लाने के लिए कहा।  मुख्यमंत्री ने उस प्रस्तावित जगह भी जायजा लिया, जहां यह अति-आधुनिक प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह बात सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि यह काम तय समय में मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह प्रतिमा नौजवान पीढिय़ों को देश की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रतिमा के द्वारा राज्य सरकार द्वारा इस धरती के महान सपूत को उचित श्रद्धांजलि दी जाएगी।  

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विचारधारा देश को पेश सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत मान ने कहा कि इस हवाई अड्डे से देश और विदेशों में सफर करने वाले पंजाब के नौजवानों को शहीद की महान विरासत के बारे में जागरूक करने में यह प्रतिमा अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ-साथ यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के यात्रियों को भी इस नौजवान राष्ट्रीय नायक द्वारा दिए गए महान बलिदान के बारे में याद करवाएगा।  

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह सामाजिक समानता, साम्प्रदायिक सद्भावना और आपसी-भाईचारे के समर्थक थे। शहीद-ए-आजम का सपना समाज को भ्रष्टाचार और बेइंसाफी से मुक्त करना था। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऐसी विचारधारा के साथ ही भारत को विश्व का अग्रणी मुल्क बनाया जा सकता है।  
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नौजवान क्रांतिकारी भगत सिंह को न केवल एक नायक के तौर पर बल्कि उनके समाजवाद और बेइंसाफी के विरुद्ध जूझने के फलसफे के कारण भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस नौजवान शहीद का जीवन और दर्शन हमेशा नौजवान पीढिय़ों को देशभक्ति के जज्बे के साथ मुल्क की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सोनाली गिरि, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन, डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार, सीनियर पुलिस कप्तान डा. संदीप गर्ग और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News