CTU बस पर गिरी पेड़ की टहनी, चालक घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 01:39 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : बुटरेला लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह एक सी.टी.यू. की बस पर तेज हवा और बारिस के चलते पेड़ की टहनी गिर गई। इस हादसे में बस चालक सुरेश को गंभीर चोटें आई हैं जिसके उपचार के लिए सैक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन गनीमत यह रही की इस समय बस में सवारियां नहीं थीं। 

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सी.टी.यू. की बस बुटरेला लाइट प्वाइंट से होते हुए जा रही थी इस समय बारिस होने के साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। पेड़ की टहनी बस पर गिरते ही बस का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी समय बस चला रहा चालक भी इस हादसे की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। 

आसपास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना पाते ही इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में बस चालक को तुरंत सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम ने हादसे में क्षतिग्रस्त बस को तुरंत सड़क के किनारे कर सड़क को यातायात के लिए सामान्य किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News