आपस में भिड़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी, तीन घायल

Sunday, Feb 02, 2020 - 12:06 PM (IST)

डेराबस्सी(गुरप्रीत) : सब्जी मंडी डेराबस्सी में देर रात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। हद तो तब हो गई जब दोनों पुलिसकर्मी हाथापाई करने लगे। दोनों पुलिसकर्मियों की लड़ाई में एक व्यक्ति शामिल हो गया। जिससे माहौल और गर्मा गया। दोनों पुलिसकर्मी हाथापाई में जख्मी हो गए। बस अड्डे पर पुलिसकर्मियों आपस में लड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

बीती रात जीरकपुर में तैनात ट्रैफिक हवलदार सोहन सिंह ड्यूटी बाद में डेराबस्सी मंडी में सब्ज़ी खरीदने के लिए आया था। ट्रैफिक पुलिस के बूथ के पास स्थित सब्जी मंडी में जीरकपुर के कर्मी को देख कर डेराबस्सी बूथ के बाहर खड़ा संजीव कुमार एक दोस्त के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने सब्जी विक्रेता को सब्जी के रेट ठीक लगाने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। थोड़ी देर में ही बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। 

सब्जी मंडी में दोनों कर्मियों के बीच हुए झगड़े में डेराबस्सी के पुलिस कर्मी के साथ मौजूद उसका साथी भी शामिल हो गया। झगड़े में घायल तीनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में दोनों कर्मियों ने एक दूसरे पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया। मामला पुलिस के उच्च आधिकारियों के ध्यान में आने के बाद देर रात ही उन्होंने दोनों मुलाजिमों में समझौता करवा दिया। ट्रैफिक पुलिस डेराबस्सी इंचार्ज शोभा सिंह ने कहा कि दोनों के बीच कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद आपस में समझौता हो गया।

Priyanka rana

Advertising