अनार बम फोड़ते वक्त झुलसे दो बच्चे

Friday, Oct 11, 2019 - 01:05 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पटाखे जलाते समय आग में झुलसने से दो बच्चे घायल हो गए। इसमें एक बच्चे की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ के जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया गया। दूसरे बच्चे की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज सैक्टर-6 के सिविल अस्पताल में ही चल रहा है। सैक्टर-21 के महेशपुर में रहने वाले 11 साल का निर्मल और 7 साल का सूरज अनार बम जलाते वक्त झुलस गए।

हादसा सूरज के घर की छत पर हुआ, जहां निर्मल भी उसके साथ था। दोनों स्कूल की छुट्टी के बाद बिना वर्दी उतारे ही छत पर चले गए थे लेकिन किसी को यह पता नहीं कि बच्चे छत पर पटाखे जला रहे होंगे। इस बात का तब पता चला जब बच्चे आग में झुलस गए और चीखने-चिल्लाने लगे। सूरज के पिता राजू ने बताया कि सूरज के दोनों हाथों और चेहरे पर ज्यादा जख्म हो गए। निर्मल के पिता श्रवण सिंह ने बताया कि बच्चे के दोनों हाथ जले हैं। अभी उसकी हालत ठीक है। 

Priyanka rana

Advertising