प्रतिबंधित इंजैक्शनों के साथ पकड़ा युवक दोषी करार
Saturday, Dec 08, 2018 - 11:06 AM (IST)
चंडीगढ़(संदीप) : एन.डी.पी.एस. केस में जिला अदालत ने पवन कुमार निवासी डड्डूमाजरा कालोनी को दोषी करार दिया है। पिछले साल मलोया थाना पुलिस ने उसे 100 प्रतिबंधित इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
11 सितम्बर, 2017 को पुलिस ने डड्डूमाजरा स्थित सरकारी स्कूल के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम ने एक युवक को सड़क पर आते हुए देखा। युवक ने पुलिस को वहां चेकिंग करते देखा तो वह घबरा गया और मुड़कर वापस जाने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसकी जेब से एक पॉलीथिन का लिफाफा मिला, जिसमें प्रतिबंधित इंजैक्शन थे।