चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर धरने से उठे किसान

Thursday, Jan 28, 2021 - 09:09 PM (IST)

पंचकूला, (चंदन) : दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद वीरवार सुबह कालका-शिमला हाईवे पर स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा से किसान धरने से उठ गए हैं। कृषि कानून वापसी को लेकर पंचकूला में दो जगह पर टोल फ्री करवाकर किसान रोष प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन वीरवार सुबह दोनों टोल प्लाजा पर किसानों ने अपना धरना हटा दिया है। भारतीय किसान यूनियन कालका के नेता कर्म सिंह ने बताया कि पंचकूला पुलिस आई थी लेकिन उन्हें दिल्ली से भी मैसेज आया था कि धरना समाप्त किया जाए, जिसके बाद टोल प्लाजा से धरना हटाया गया। उन्होंने बताया कि अब किसान दिल्ली के किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

 


टोल प्लाजा पर मौजूद रही पुलिस
चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर जिस समय किसान धरना हटा रहे थे, उस समय पुलिस बल भी वहां तैनात था। किसानों ने लंगर व्यवस्था भी बंद करवा दी और टैंट को भी हटाया गया। किसान बीते करीब एक माह से टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना देकर बैठे थे। किसानों के टोल खाली करने के कुछ देर बाद टोल पर टैक्स वसूली शुरू कर दी गई।
 

ashwani

Advertising