‘ट्राईसिटी में 961 नए केस, 4 की मौत’

Friday, Apr 02, 2021 - 12:03 AM (IST)

चंडीगढ़,  (पाल): वीरवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 961 नए केस कन्फर्म हुए। चंडीगढ़ में 257, पंचकूला में 295 और मोहाली में 409 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में एक और मोहाली में तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई। चंडीगढ़ के नए मरीजों में 133 पुरुष और 124 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 19, सैक्टर-45 से 12, सैक्टर-42 से 9, सैक्टर-15 से 17 केस कन्फर्म हुए। अब कुल मरीजों की संख्या 27256 तक पहुंच गई है।

 

पिछले 24 घंटे में 2030 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 261 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। 223 मरीज डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 2951 हो गई है। नए मरीजों के साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। मरीज 55 साल की महिला थी, जो सारंगपुर की रहने वाली थी। उसे कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 380 हो गई है। 

ashwani

Advertising