राष्ट्रपति कोविंद आज मोहाली में, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sunday, May 20, 2018 - 08:16 AM (IST)

मोहाली(नियामियां) : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडियन इंस्टीच्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिर्सच (आइसर) सैक्टर-81 में रविवार को 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। वे 153 स्टूडैंट्स को डिग्रियां देंगे। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विशेष मेहमानों के तौर पर शिरकत करेंगे। 

आइसर के डायरैक्टर प्रो. देबी प्रसाद सरकार ने बताया कि बी.एस.-एम.एस (भौतिक विज्ञान) के 42, बी.एस.-एम.एस (जीव विज्ञान) के 30, बी.एस.-एम.एस (रसायन विज्ञान) के 28, बी.एस.-एम.एस (गणित) के 17 और बी.एस. के 4 स्टूडैंट्स को डिग्रियां बांटी जाएंगी। इसके अलावा पी.एच.डी. और इंटेग्रेटिड पी.एच.डी. के 32 स्टूडैंट्स को डिग्रियां दी जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शिमला के लिए रवाना होंगे। वहां, राज्यपाल आचार्य देवव्रत सायं 8 बजे उनके सम्मान में रात्रि भोज देंगे। 

Punjab Kesari

Advertising