स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन इन 17 लोगों को देगा ''स्टेट अवार्ड''

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 08:43 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 17 लोगों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को सैक्टर-17 के परेड ग्राऊंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशासन इन सभी को सम्मानित करेगा। सभी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम में कईं वी.आई.पी. गैस्ट पहुंचेंगे। यही वजह है कि परेड ग्राऊंड के आसपास के एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 


इन्हें मिलेगा अवार्ड
- एनिमल हजबेंड्री एंड फिशरीज के ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. कंवरजीत सिंह
- डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर राजीव तिवारी
- डायरैक्टर हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर के सीनियर मैडीकल ऑफिसर सतबीर सिंह
- ली कार्बूजिए सैंटर और चंडीगढ़ आर्किटैक्चर म्यूजियम की डायरैक्टर दीपिका गांधी
- स्पोर्ट डिपार्टमैंट के जूनियर हॉकी कोच गुरमिंदर सिंह
- इंडियन रैडक्रॉस सोसाइटी के कुक प्रेम दास
- डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में कार्यरत टैक्निशियन जसवंत सिंह
- नगर निगम के माली जय बहादुर
- होम गार्ड सतीश कुमार
- सोशल सर्विस के लिए मयंक मिश्रा
- सोशल सर्विस के लिए मेजर जनरल (रिटा.) राजेंद्र नाथ
- सोशल सर्विस के लिए मेजर जनरल (रिटा.) एम.एस. कांदल
- आर्ट एंड कल्चर के लिए शोभा कौसर
- आर्ट एंड कल्चर के लिए सुभाष घोष
- स्पोट्र्स के क्षेत्र में सक्षम बंसल
- स्पोट्र्स के क्षेत्र में नीरू ककड़
- स्पोट्र्स के क्षेत्र में सावन गिल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News