मुख्यमंत्री ने 10 के.एल.डी. एस.टी.पी. पायलट प्रोजैक्ट का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिये फतेहाबाद के पपीहा पार्क में जापानी कंपनी डायकी-एक्सिस इंडिया के सहयोग से स्थापित 10 के.एल.डी. एस.टी.पी. प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट पर 21 लाख की लागत आई है और प्रदेश का पहला प्लांट है, जो इस कंपनी के सहयोग से लगाया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट पायलट प्रोजैक्ट के रूप में स्थापित हुआ है।

 

राज्य सरकार जल संरक्षण व पानी के पुन: उपयोग के लिए अध्ययन कर प्रदेश-भर में ऐसे प्रोजैक्ट लगाने पर विचार करेगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने 25 प्रतिशत पानी के पुन: उपयोग (रि-यूज वाटर) का लक्ष्य रखा है और बागवानी, उद्योगों व थर्मल प्लांटों में योजना कारगर सिद्ध हो रही है। अगले वर्ष 60 प्रतिशत पानी का पुन: उपयोग किया जाएगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी गई है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में स्थापित प्लांट एक नया प्रोजैक्ट है, जिसमें नई तकनीक इस्तेमाल की गई है, जिसका भविष्य में लाभ उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जापानी कंपनी के साथ अपने लक्ष्य को बढ़ाएंगे और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर मिलकर कार्य करेंगे। कंपनी को इस प्रकार के कार्यों के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News