खेल अब सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल करियर की गारंटी बन गए हैं : मूलचंद

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय): हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भूविज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल व खिलाडिय़ों को दिए जा रहे प्रोत्साहनों की बदौलत खेल अब सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल करियर की गारंटी बन गए हैं। मूलचंद शर्मा आज पंचकूला में 82वीं सीनियर नैशनल टेबल टैनिस चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन राजदीप फोगाट, पंजाब के अटॉर्नी जनरल अतुल नन्दा भी मौजूद रहे।

 


मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। हमारे खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले 119 सदस्यीय भारतीय दल का हर छठा खिलाड़ी हरियाणा से था। यह सब नई खेल नीति और खिलाडिय़ों की मेहनत का नतीजा है। 


मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि खिलाडिय़ों को अपने करियर की कोई चिंता न रहे। एक तरफ खिलाडिय़ों को कई तरह के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं तो वहीं सरकारी नौकरियों में ‘क्लास वन’ से ‘क्लास फोर’ तक के पदों पर सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Related News