NDPS  केस में साक्ष्यों के अभाव में एक बरी

Monday, Feb 25, 2019 - 07:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): एन.डी.पी.एस. केस में अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में कमल को बरी कर दिया है। पुलिस अदालत में केस साबित करने में नाकाम रही। वर्ष 2017 में सैक्टर-36 थाना पुलिस ने कमल को 5.5 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 

 

केस के अनुसार पुलिस 13 मार्च 2017 की शाम सैक्टर-35 स्थित निजी स्कूल के समीप पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार चालक को शक के आधार पर रोका तो कार चालक भागने की फिराक में था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कमल पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

pooja verma

Advertising