एलांते मॉल में घुसा आंतकी, ऑप्रेशन सैल ने किया काबू

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 09:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल में वीरवार सुबह आतंकी घुसने को लेकर सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया। ऑप्रेशन सैल के कमांडो और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एलांते मॉल में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और ऑप्रेशन सैल के कमांडो ने आतंकी को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया। काफी देर के बाद पुलिस सफेद रंग कपड़े पहने व्यक्ति को पकड़कर अपनी गाड़ी में ले गई। बाद में पुलिस ने बताया कि ऑप्रेशन सैल ने मॉकड्रिल की थी।

 

 

 

सैक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस हैडक्वार्टर में वीरवार सुबह सूचना मिली कि एलांते मॉल में आतंकी घुस गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात जवान ने तुंरत मामले की सूचना आला अफसरों, ऑप्रेशन सैल और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास का सारा इलाका खाली करवाया। ऑप्रेशन सैल के कमांडो आए और आतंकी की तलाश में जुट गए। भारी मात्रा में पुलिस देखकर लोगों में हड़कंप मंच गया।

 

 

 

करीब एक घंटे की सर्च अभियान के दौरान ऑप्रेशन सैल के कमांडो ने सफेद रंग कपड़े पहने व्यक्ति को पकड़कर गाड़ी में बैठाया। इसके बाद ऑप्रेशन सेल के अफसरों ने एलाते मॉल के अधिकारियों और दुकानदारों को बताया कि पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News