CBSE 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडैंट्स के लिए अहम खबर

Saturday, Feb 22, 2020 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़(आकृति) : सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। स्टूडैंट्स तैयारी में जुटे हैं। जो स्टूडैंट्स तैयारी को लेकर कोई भी कमी नहीं छोडऩा चाहते उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। 

सी.बी.एस.ई. ने 10वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर क्वेश्चन बैंक जारी किया है। इसे दीक्षा एप पर देख सकते हैं। एप्प प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते हैं। वहीं आप इसे diksha.gov.in पर जा कर भी देख सकते है, जिसमें आपको 10वीं कक्षा से जुड़े हर सब्जेक्ट के प्रैक्टिस पेपर मिलेंगे। 

रिवीजन के लिए सहायक :
सक्षम ने बताया कि सी.बी.एस.ई. की ओर से जारी प्रैक्टिस पेपर को वह रोज सॉल्व करते हैं। इन पेपर से उन्हें तैयारी करने में बहुत मदद मिल रही है। इनके कारण बोर्ड की तैयारी करने के लिए उन्हें अलग-अलग तरह की गाइड नहीं खरीदनी पड़ रही। यह क्वेश्चन बैंक दसवीं के छात्रों के लिए फाइनल रिविजन में काफी मदद करेगा।

एप्प में हर सब्जैक्ट को समझाया गया है :
सैक्टर-27 के गवर्नमैंट मॉडल स्कूल की 10वीं की छात्रा निशा ने बताया कि हमें दीक्षा एप से बहुत मदद मिल रही है। इसके जरिए हम हर सब्जैक्ट के प्रैक्टिस पेपर को सॉल्व कर रहे हैं। एप्प बहुत हेल्पफुल है।

हर तरह के प्रश्नों की जानकारी एप्प पर :
10वीं की स्टूडैंट आंचल ने बताया कि इस एप पर मिलने वाले प्रैक्टिस पेपर से हमें हर तरह के प्रश्नों का पता चल रहा है। अक्सर हमारी एन.सी.ई.आर.टी. से हटकर पेपर में प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें सॉल्व करने में मुश्किल आती है। लेकिन एप से हर प्रकार के प्रश्नों का पता चल रहा है, जिन्हें सॉल्वकर के हम आने वाले पेपर के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं।

Priyanka rana

Advertising