महिला को होटल में देख ससुरालियों ने लगाए अवैध संबंध होने के आरोप

Wednesday, Jun 20, 2018 - 11:08 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-22 स्थित एक होटल में महिला और उसके रिश्तेदार के ठहरने पर मंगलवार दोपहर को महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने महिला और उसके रिश्तेदार के अवैध संबंध होने की जानकारी पुलिस को दी। सैक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। 

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ खाना खाने होटल में गई थी और आराम करने के लिए कमरा लिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों से उसका डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। इसलिए वह उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर महिला और उसके रिश्तेदार को छोड़ दिया। 

सैक्टर-22 चौकी पुलिस ने बताया कि सैक्टर-20 निवासी एक युवक का अपनी पत्नी के साथ डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। पत्नी ने युवक पर मैंटीनैंस का खर्च डाल रखा है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। मंगलवार को उसकी पत्नी अपने बच्चे का इलाज करवाने पंजाब से पी.जी.आई. चंडीगढ़ आई थी। 

देवर ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी अपने बच्चे को पी.जी.आई. में अपनी मां के पास छोड़कर सैक्टर-22 के होटल में एक युवक के साथ अवैध संबंध बना रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व युवक को अपने साथ ले गई। 

पुलिस ने जब महिला से युवक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसका रिश्तेदार है। वह उसके साथ होटल में खाना खाने आई थी। सफर करने से काफी थक गए थे, इसलिए कमरा बुक करवाकर वहां ठहर गए। सैक्टर-22 चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला अपने रिश्तेदार के साथ खाना खाने होटल में आई थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगाए गए आरोप गलत पाए गए हैं। 

Punjab Kesari

Advertising