अवैध निर्माण: सी.एच.बी. ने फिर शुरू की ड्राइव की तैयारी

Thursday, Jun 04, 2020 - 12:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : कोरोना के चलते कर्फू होने के चलते चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ ड्राइव भी बंद पड़ी थी, जिस पर बोर्ड ने दोबारा से काम करना शुरु कर दिया है। मार्च में किए गए सर्वे के बोर्ड ने अब नोटिस भेजने शुरु कर दिए हैं, जो लोग नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाएंगे, बोर्ड द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड सैंकड़ों मकानों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है और अवैध निर्माण हटाने के साथ ही इन लोगों से भारी जुर्माना भी वसूला गया है।

 

इस संबंध में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च में उन्होंने जिन भी मकानों का अवैध निर्माण को लेकर सर्वे किया था, कोरोना के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई रोक दी थी। लेकिन अब दोबारा से उनके खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इसे लेकर लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर वह खुद अवैध निर्माण को नहीं हटाते हैं तो बोर्ड की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बोर्ड 25 लाख रुपए के करीब राशि के लोगों को डिमांड नोटिस भेज चुका है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि लोगों से वसूली भी जा चुकी है।

 

लोगों को नोटिस देकर वाएलेशन हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है, लेकिन अगर उसके बावजूद भी बोर्ड को ही ये वाएलेशन हटानी पड़ती है, तो इसका खर्च अलॉटियों से ही वसूला जाता है। ड्राइव में मैनपॉवर और मशीनरी पर काफी खर्च आता है, जिसके चलते ही लोगों को डिमांड नोटिस भेजने शुरु किए गए थे। बोर्ड ने डिमांड अमाउंट जमा न करवाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने का फैसला लिया है और स त कार्रवाई करने की तैयारी की है। यही कारण है कि जिन लोगों को क र्यू के चलते नोटिस नहीं भेजे गए थे, अब उनके खिलाफ भी बोर्ड ने कार्रवाई शुरु कर दी है। इसके अलावा वाएलेशन पर नियमों के तहत अलॉटमेंट कैंसिल करने की कार्रवाई भी है।

pooja verma

Advertising