CHB ने सैक्टर-56 में पांच मकानों से गिराया अवैध निर्माण

Saturday, Jan 18, 2020 - 03:08 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : बिना अनुमति निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) का अभियान जारी है। सी.एच.बी. की इन्फोर्समैंट विंग ने शुक्रवार को सैक्टर-56 में पांच मकानों में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा एक अलॉटी ने खुद ही अपनों मकान से अवैध निर्माण गिरा लिया। 

इस दौरान लोगों ने बोर्ड की कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के आगे उनकी एक नहीं चली, क्योंकि मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। हाऊसिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यहां उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्हें अवैध निर्माण रोककर तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। 

अधिकारी ने बताया कि नोटिस के बावजूद लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया, जिस कारण बोर्ड ने खुद अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां कई आबंटियों का चालान किया गया है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

Priyanka rana

Advertising