अगर दिखे बीमार और घायल पशु, तो इस नंबर पर करें सम्पर्क
punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2017 - 07:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : शहर में कहीं भी अगर बीमार या घायल पशु मिले तो तुरंत सोसाइटी फॉर प्रिवैंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स (एस.पी.सी.ए.) के हैल्पलाइन नंबर-0172-2696450 पर कॉल करें। 1 जुलाई से एस.पी.सी.ए. की ओर से दिन के चौबीसों घंटे सर्विस शुरू की जा रही है।
दरअसल शहर में लगातार बीमार और घायल पशुओं की संख्या संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में डिप्टी कमिश्नर और एस.पी.सी.ए. के प्रैजीडैंट अजीत बालाजी जोशी की ओर से निर्देश जारी किए गए सोसाइटी के काम करने के घंटे बढ़ा दिए जाएं। एनिमल हस्बैंड्री एंड फिशरीज डिपार्टमैंट के डायरैक्टर करनैल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के तौर पर तेजी से डिवैल्प हो रहा है। इसलिए एस.पी.सी.ए. ने भी एनिमल हैल्थ केयर के लिए 24 घंटे सर्विस शुरू करने का फैसला लिया है।
यही वजह है कि एनिमल्स की ट्रीटमैंट के लिए अतिरिक्त स्टाफ को भी अप्वाइंट किया जाएगा। एस.पी.सी.ए. के महासचिव डॉ. कंवरजीत सिंह के अनुसार मौजूदा समय में सोसाइटी अपने हॉस्पिटल में 205 बीमार या घायल जानवरों का इलाज कर रही है। पिछले एक साल के दौरान 3180 एनिमल्स का ट्रीटमैंट किया गया। अब सुबह 6 से रात 12 बजे तक एस.पी.सी.ए. की टीम बीमार और घायल जानवरों को मौके स उठाने और उनका ट्रीटमैंट करने का काम शुरू करेगी।