शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 02:55 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): इंदिरा कॉलोनी में एक युवक से शराब पीने के लिए मांगने आए तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का उपचार चंडीगढ़ सैक्टर-32 में चल रहा है। जानकारी अनुसार घायल विकास सैक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी निवासी ने बताया कि वह केबल टी.वी. का काम करता है। देर रात करीब साढ़े बारह बजे कमरे पर सोया था। 

इसी दौरान आरोपी दीपक पांडे बुढऩपुर निवासी,लक्की उर्फ मच्छर इंदिरा कालोनी निवासी व एक अन्य लड़का जो इंदिरा कालोनी का रहने वाला है। तीनों कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। जब दरवाजा खोला तीनों आरोपी कहने लगे पैसे खत्म हो गए हैं, क्योंकि आज मच्छर का जन्मदिन है और शराब के लिए पैसे दो। जब इसका विरोध किया तो गाली गलौच करने लगे। इस दौरान तीनों हाथापाई तक उतर आए। 

इसी दौरान एक लड़के पकड़ लिया और मच्छर ने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। साथ ही उनके दूसरे साथी दीपक ने लोहे की पत्ती से पेट पर बार कर दिया। जब शोर मचाया तो आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों आरोपी फरार हो गए।इसके बाद लोगों ने सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया। पुलिस ने विकास के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News