निर्धारित संख्या से अधिक हुए तो शिफ्ट होंगे फड़ी वाले

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय): नगर निगम की ओर से फड़ी वालों का सर्वे के बाद अब उन्हें बिठाने के लिए दिए जाने वाली जगह के लिए उनके नामों का रजिस्ट्रेशन किए जाने का फड़ी वालों ने विरोध जताया है। फड़ी वालों को कहा है कि यदि किसी वार्ड में निगम द्वारा निर्धारित फड़ी वालों से अधिक की संख्या हुई तो उन्हें किसी और सैक्टर में शिफ्ट कर दिया जाएगा ऐसे में उनके रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा। 

 

उधर, निगम सूत्रों के अनुसार यदि किसी वार्ड में फड़ी वालों की संख्या वार्ड की जनसंख्या के अढ़ाई प्रतिशत से अधिक हुई तो बाकी के फड़ी वालों को किसी साथ वाले सैक्टर में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग अभी फड़ी वालों की रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें बिठाने का काम शुरू करेगा। अभी वार्ड नंबर एक के अंतर्गत आते सैक्टरों के फड़ी वालों का रजिस्ट्रेशन किया गया है और अन्य वार्डों के फड़ी वालों की रजिस्ट्रेशन का काम जारी है। आज भी निगम की और से 110 फड़ी वालों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उनसे लाइसैंस तथा उनकी श्रेणी के हिसाब से तय की गई फीस ली गई।   

 

सैक्टर-17 से हटाओ रेहड़ी-फडिय़ां 
चंडीगढ़ की अनेक फैडरेशनों ने प्रशासन व सांसद किरण खेर को भी चेतावनी दी है कि यदि सैक्टर-17 से रेहड़ी-फड़ी माफिया को नहीं खदेड़ा गया तो व्यापारियों के साथ मिलकर जन आंदोलन छेड़ देंगे। रेहड़ी-फड़ी माफिया आतंक की ओर प्रशासन का ध्यान खींचते हुए फैडरेशनों ने याद दिलाया कि गत वर्ष सैक्टर-17 में एक प्रशासनिक अधिकारी की फड़ी वालों ने ही छोटी सी बात पर जमकर पिटाई कर दी थी। 

 

इसके बावजूद फड़ी वाले यहां जमे हुए हैं। फैडरेशन ऑफ सैक्टर वैल्फेयर एसोसिएशन (फॉसवेक) के प्रधान बलजिंद्र सिंह बिट्टू ने सांसद किरण खेर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि शहर आज सांसद विहीन हो गया है। प्रशासन हर मोर्चे पर, हर तरह से फेल है। शहर में एक समय जहां सिर्फ सात हजार रेहड़ी-फड़ी वाले थे, यह संख्या 10 हजार हो गई और अब कुछ ही माह में यही संख्या बढ़कर करीब 22 हजार तक पहुंच गई। 

 

उनका कहना था कि इस बात की सी.बी.आई. से जांच होनी चाहिए कि फड़ी माफिया का सरकारी तंत्र के साथ कोई अनैतिक गठबंधन तो नहीं है। चंडीगढ़ बिजनैस काऊंसिल प्रधान नीरज बजाज से कहा कि प्रशासन या सांसद पर विश्वास किये बगैर आंदोलन को तेज करें, शहर की जनता तन मन से साथ हैं। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी माफिया के खिलाफ जरूरत पड़ी तो बसों-ट्रकों में भरकर हजारों लाखों लोग केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास दिल्ली भी जाएंगे और प्रशासन के ढुलमुल रवैये को उजगार करेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News