खुड्डा अलीशेर में युवती ने लगाया फंदा, मौत

Tuesday, Aug 16, 2022 - 08:16 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज)। खुड्डा अलीशेर में 19 वर्षीय युवती ने मंगलवार को फंदा लगा लिया। बेटी को फंदे पर लटका देख मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस युवती को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 जनरल अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अंतिम के रूप में हुई। पुलिस को युवती के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि आई.ई.एल.टी.एस. पेपर में फेल होने के कारण फंदा लगा रही है। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने युवती के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

पुलिस कंट्रोल रूम को मंगवलवार सुबह सूचना मिली कि खुड्डा अलीशेर के मकान नं 243 में युवती ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही सैक्टर-11 थाना पुलिस और पी.सी.आर. जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर देखा कि युवती ने कमरे में रस्सी से फंदा लगा रखा था। पुलिस जवान युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आई.ई.एल.टी.एस. पेपर में फेल होने के चलते फंदा लगाकर सुसाइड किया है।
 

Ajay Chandigarh

Advertising