पंचकूला सिविल अस्पताल में आई.सी.यू. तैयार

Thursday, Feb 20, 2020 - 11:49 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए 12 बैड के इंटैंसिव केयर यूनिट को मार्च के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। करीब तीन करोड़ की लागत से दूसरे तल पर निर्माणाधीन आई.सी.यू. की तैयारियां आखिरी चरण में हैं।  अब गंभीर इलाज में मरीजों को चंडीगढ़ नहीं भेजना पड़ेगा। 

 

अभी तक आई.सी.यू. न होने के कारण मरीजों को जी.एम.सी.एच.-32 या पी.जी.आई. रैफर करना पड़ता था। वहीं आई.सी.यू. स्टाफ की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लिए हैं। इनकी नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएंगी। इसमें लैंब अटैंडैंट, डाक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय को लेकर 32 पदों पर इंटरव्यू लिए जा चुकेे हैं। जल्द सामान खरीदने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। 

 

हजारों मरीज आते हैं इलाज करवाने  
सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोजाना चार हजार मरीज इलाज के लिए आता हैं। इसमें एमरजैंसी की ओ.पी.डी. में 500 मरीज आते हैं। इसमें 10 मरीज को आई.सी.यू. वार्ड की जरूरत होती है। इलाज के दौरान यह वार्ड न होने के कारण मरीज को रैफर करना पड़ता था।

 

यह सुविधाएं मिलेंगी
आई.सी.यू. वार्ड में वैंटीलेटर के अलावा तुरंत टैस्ट रिपोर्ट आने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को टैस्ट की सुविधा भी एमरजैंसी की तरह होगी। क्रिटिकल मरीज के इलाज के लिए सख्त कदम उठाए जा  रहे हैं।
 

pooja verma

Advertising