अब सीरो सर्वे के संबंध में आई.सी.एम.आर. ने जारी की एडवाइजरी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना सेठी): चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को मात देने के लिए किए गए डोर-टू- डोर सर्वे पर खड़े हुए सवाल अभी खत्म भी नहीं हुए थे कि इंडियन कॉसिल ऑफ मैँडीकल रिसर्च  (आई.सी.एम.आर. ) ने चंडीगढ़ को सीरो सर्वे के लिए एडवाइजरी जारी की है। आई.सी.एम.आर. ने अन्य राज्यों की तरह चंडीगढ़ प्रशासन को यह सर्वे आई. जी.जी. एलीसा टैस्ट के जरिए करने के लिए कहा है। सर्वे से यह पता किया जाना है किचंडीगढ़ के कितने लोग कोरोना वायरस के संपर्क में आए थे। आम आबादी और हाई रिस्क आबादी में वायरस कितना फैला है। टेस्ट की तकनीक को आई.सी.एम.आर. ने खुद ही विकसित किया है।

 

आई.सी.एम.आर. यह तकनीक कई कंपनियों से शेयर भी कर चुकी है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किट्स बनाई जा सकें। टैस्ट से पता चल सकेगा कि किन लोगों में आई.जी.जी. एंटीबॉडी बनी और कितने संक्रमित हुए थे। यह उन लोगों के बारे में बताएगी, जिन्हें कोरोना हुआ था लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखे थे । यह एंटीबॉडीज व्यक्ति के शरीर में बीमारी के 5 से 7 दिन के बाद बनती हैं और टैस्ट बताएगा कि भविष्य में कोरोना को मात देने केलिए कया रणनीति बनाई जाए?

 
 

सीरो सर्वे कैसे देगा सटीक नतीजे?
चंडीगढ़ के एक प्रमुख अस्पताल के डाटर ने नाम ना लिखे जाने की शर्त पर कहा कि प्रशासन सीरो सर्वे की सटीक जानकारी कैसे दे सकेगा? पहले चंडीगढ़ में किया गया डोर-टू-डोर सर्वे तो कोरोना स्क्रीनिंग से ज्यादा जनगणना सर्वे जैसा था।

 

लोगों से बीमारी के लक्षणों के बारे में पूछा ही नहीं गया। स्क्रीनिंग वाली टीम कई सैटरों में तो घुसी ही नहीं। जहां गई वहां घरों से दूर रहकर परिवार के सदस्यों की संख्या ही पूछ ली। हैरानी की बात है कि एक घर जहां सुबह स्क्रीनिंग कर घर को कोरोना मुत पाया था, वहीं से शाम को कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News