डिजीटल पेमैंट प्रोमोट करने के लिए आई.टी. डिपार्टमैंट का एन.पी.सी.आई. से एम.ओ.यू.

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 08:52 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन): यू.टी. में डिजीटल पेमैंट प्रोमोट करने को लेकर आई.टी. डिपार्टमैंट ने नैशनल पेमैंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एन.पी.सी.आई.) से एग्रीमैंट किया है। इसका मकसद है कि अधिक से अधिक संख्या में यू.टी. में हो रहे लेन देन में डिजीटल ट्रांजैक्शंस हों। खासतौर से वह ट्रांजैक्शंस जहां सरकारी लेन देन चलता है। सांझे तौर पर दोनों विभाग इसको लेकर काम करेंगे। 

एन.पी.सी.आई. के मैनेजिंग डायरैक्टर और सी.ई.ओ. एवं आई.टी. डिपार्टमैंट, चंडीगढ़ के प्रमुख अर्जुन शर्मा के बीच करार पर हस्ताक्षर हुए। सैक्रेटरी इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी की ओर से इस करार को पहले ही 5 साल के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासन व एन.पी.सी.आई. मिलकर उन प्रोजैक्ट्स का पता लगाएंगे जो पेमैंट सॉल्यूशन जैसे रुपे, भीम, यू.पी.आई., आधार एनेब्ल्ड पेमैंट सिस्टम, भारत क्यू.आर., भारत बिल पे, नैशनल कामन मोबिलिटी कार्ड इत्यादि बेस्ड प्रोजैक्ट हैं। 

प्रशासक इनसे मिलते जुलते मॉडल भी विकसित करेगा, जिसमें अलग-अलग मैकेनिज्म से यूसेज हो सके। इसमें इंसैंटिव, हैंड होल्डिंग, आई.वी.आर.एस. लीड जैनरेशन, लिट्रेसी, मार्कीटिंग एवं कम्पलैंट रीड्रेसल का यूसेज और सॉल्यूशन होगा। एन.पी.सी.आई. अपने अनुभव के आधार पर प्रशासन की इसमें मदद करेगा और प्रोजैक्ट डिजाइन, इम्पैक्ट असैसमैंट इत्यादि में भी हैल्प करेगा।

यू.टी. को डिजीटल ट्रांजैक्शन में 5 करोड़ का टारगेट
चंडीगढ़ पहले ही डिजिटल ट्रांजैक्शन में देशभर में लीङ्क्षडग यू.टी. है। यहां पर कैपिटा डिजिटल ट्रांजैक्शंस सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 5 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन करने का टारगेट दिया है। प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर  दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News